बॉक्स ऑफिस

'Chhaava' Box office: विक्की कौशल की 'छावा' की कमाई में आई भारी गिरावट, फिर भी बने जाएगी 600 करोड़ी

Chhaava box office collection Day 28: बॉलीवुड फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' (Chhaava) हर गुजरते दिन के साथ ताबतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए देखें फिल्म ने होली के त्योहार पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Chhaava box office collection

Chhaava box office collection Day 28: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaavaa) का बज लोगों के अंदर से खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' को रिलीज हुए 28 दिन होने वाले हैं। 'छावा' शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि विक्की कौशल स्टारर 'छावा' इतनी धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। होली के त्योहार की वजह से अब इस फिल्म को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हुआ है। फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

धीमी पड़ गई है विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की कमाई

विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ ने अपनी सफलता से बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। अब फिल्म की कमाई धीमी पड़ गई है। 28वें दिन विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने लगभग 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये कमाए और तेलुगु में 0.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 4 हफ्तों के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 540.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

आने वाले दिनों में सलमान खान की एक्शन-थ्रिलर 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद विक्की कौशल स्टारर 'छावा' की कमाई पर ब्रेक लग सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'सिकंदर' के रिलीज होने से पहले यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार सकती है। 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article