Chhaava box office collection Day 24: 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर छापे खूब नोट, 24वें दिन में इतना रहा कलेक्शन

Chhaava Box Office Update Day 24: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर लागतार कमाल कर रही है। फिल्म ने अपने रिलीज के 24वें दिन भी कमाल की कमाई की है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जल्द ही ये फिल्म 600 करोड़ी बनने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।

Chhaava box office collection Day 24: विक्की कौशल की फिल्म छावा को रिलीज हुए 24 दिन हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। बता दें ये फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी है। छावा ने भारतीय दर्शकों के दिल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 24 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कतने करोड़ की कमाई की है।

Chhaava box office

Chhaava box office

कितनी हुई फिल्म की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म की कमाई में 30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन विक्की कौशल की ये फिल्म 11.5 करोड़ कमाने में सफल रही, जिसमें ₹9 करोड़ हिंदी से और ₹2.5 करोड़ तेलुगु से आए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन ₹520.55 करोड़ (हिंदी - ₹512.3 करोड़ और तेलुगु - ₹8.25 करोड़) हो गया है। बता दें इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। पहले ये फिल्म केवल हिंदी में रिलीज की गई थी, लेकिन फैंस का प्यार मिलने के बाद इसे तेलुगू में भी रिलीज किया गया।

End of Feed