बॉक्स ऑफिस

'Chhaava' Box office: चौथे हफ्ते में 600 करोड़ी बन जाएगी विक्की कौशल की 'छावा', 'पुष्पा 2' को चटाएगी धूल

Chhaava box office collection Day 26: बॉलीवुड फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' (Chhaava) के हर दिन के कलेक्शन ने निर्माताओं को खुशी ही दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अब यह मूवी 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava

Chhaava box office collection Day 26: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने 26 सफल दिन पूरे कर चुकी है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक विक्की कौशल स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर मेकर्स को निराशा व्यक्त नहीं करने दी है। यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स बनाने में कामयाब हो रही है। 'छावा' के मंगलवार के कलेक्शन को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये मूवी 600 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द ही शामिल हो जाएगी।

'छावा' ने 26 दिनों में कमाए इतने करोड़

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' ने मंगलवार के दिन 5.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 26 दिनों में फिल्म 'छावा' 530.95 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने सनी देओल की 'गदर 2' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। चौथे हफ्ते के खत्म होते-होते उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले।

विक्की कौशल की 'छावा' एक एतिहासिक ड्रामा है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। ऑडियंस अभी भी विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी लीड रोल में हैं। अक्षय खन्ना इस मूवी में मुगलों के सम्राट औरंगजेब के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता और आशुतोष रना सहित कई कलाकार भी नजर आ रहे हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article