बॉक्स ऑफिस

Chhaava box office collection Day 23: विक्की कौशल की 'छावा' ने रचा इतिहास, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Vicky Kaushal's Chhaava Box Office Day 23: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' (Chhaava) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 23 दिनों में विक्की कौशल स्टारर ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली है। आइए देखें इस मूवी की पूरी कमाई कितनी रही है।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava

Chhaava Box Office Day 23: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिए साल 2025 बेहद लकी साबित हुआ है। 14 फरवरी के दिन रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। इस मूवी को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं और 'छावा' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। निर्माताओं के लिए यह मूवी भी कुबेर का खजाना बनकर सामने आई है। 'छावा' अपने बजट से लगभग 3 गुना कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की 'छावा' (Chhaava) अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री ले चुकी है।

500 करोड़ी हुई विक्की कौशल की 'छावा'

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के हिंदी वर्जन ने 503.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जबकि तेलुगु के डब वर्जन ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। विक्की कौशल स्टारर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 508.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'छावा' अब धीरे-धीरे शाहरुख खान की 'जवान'-'पठान', श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की 'स्त्री 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'छावा' को बनाने में निर्माताओं ने लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने मुगलों के सम्राट औरंगजेब का रोल निभाया है। फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता सहित कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article