Chhaava Box Office Collection Day 16: नहीं थम रही है विक्की कौशल की छावा की रफ्तार, धमाकेदार रही तीसरे हफ्ते की शुरुआत

Chhaava Box Office Collection Day 16: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा (Chhaava) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इन 16 दिनों में विक्की कौशल की छावा ने ट्रेड पंडितों को चौंकाया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज से की है और अपने खाते में 430 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं।

Chhaava Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का करियर हर फिल्म के साथ नई ऊंचाइयां छू रहा है। विक्की कौशल ने मसान से लेकर छावा तक का सफर जिस तरह से पूरा किया है, वो अपने आप में अविश्वसनीय है। विक्की कौशल ने अपनी शुरुआती फिल्मों से एक शानदार एक्टर के तौर पर पहचान बनाई और छावा के साथ उन्होंने खुद को एक बैंकेबल स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। फिल्म छावा ने सिनेमाघरों में 16 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और इन 16 दिनों में से किसी भी दिन छावा की कमाई में गिरावट नहीं आई है। फिल्म छावा ने 16वें दिन 21 करोड़ का कारोबार किया है, जो ट्रेड पंडितों को भी चौंका रहा है।

Chhaava Box Office

430 करोड़ के पार पहुंची फिल्म छावा की कमाई

फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीसरे हफ्ते का सफर पूरा कर रही है। तीसरे हफ्ते की बात करें तो छावा की कमाई शानदार है। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों की कुल कमाई 21 करोड़ के पार नहीं पहुंची है। तीसरे शनिवार की कमाई के साथ छावा की कुल कमाई 433.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। बीते दिन छावा ने जिस तरह से आंकड़े दर्ज कराए हैं, उसे देखकर माना जा रहा है कि रविवार के दिन भी इसकी कमाई शानदार रहेगी।

End of Feed