बॉक्स ऑफिस

Box Office: 'छावा' के सामने फुस्सी बम निकली 'क्रेजी', जानें कितना रहा मूवी का बाक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: विक्की कौशल की छावा को रिलीज हुए 16 दिन हो रहे हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म क्रेजी छावा के सामने फुस्सी साबित हो गई है।

Image

Box Office

Box Office Collection: विक्की कौशल की छावा को रिलीज हुए 16 दिन हो रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की कमाई कम रही हैं। हर दिन ये फिल्म बॉ्क्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के तीसरे शुक्रवार को भी छावा ने डबल डिजिट में कमाई की है और 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे छावा का घरेलू कलेक्शन 412.5 करोड़ रुपये हो गया है, जो विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के करियर की सबसे बड़ी सफलता है। छावा रश्मिका मंदाना की एनिमल और पुष्पा 2: द रूल के बाद दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये के क्लब में लगातार तीसरी फिल्म बनी है।

कितनी हुई क्रेजी की कमाई

हम शाह स्टारर क्रेजी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जो कि काफी धीमा नजर आया। क्रेजी ने 1 से 1.20 करोड़ की कमाई पहले दिन हासिल की है। फिल्म को केवल 5 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिसके चलते उम्मीद है कि फिल्म बजट की कमाई वसूल लेगी। फिल्म क्रेजी में एक पिता की कहानी दिखाई गई है। जो अपनी ज़िंदगी के सबसे बुरे दिन पर खुद को सुधारने की कोशिश करता है। क्रेजी एक थ्रिलर फिल्म के साथ-साथ इमोशन्स से भी भरी हुई है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

ये सितारे बने छावा का हिस्सा

फिल्म छावा में महारानी येसुबाई का रोल रश्मिका मंदाना कर रही हैं। वहीं मुगल सम्राट औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा, सोयराबाई के रूप में दिव्या दत्ता और औरंगजेब की बेटी जीनत-उन-निसा बेगम के रूप में डायना पेंटी नजर आ रही हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article