छावा ने जोधा अकबर-सम्राट पृथ्वीराज को याद दिलाया छठी का दूध, तीसरे दिन तोड़ा सालों पुराना ये रिकॉर्ड

Chhaava beats Jodha Akbar-Samrat Prithviraj: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हालिया रिलीज फिल्म छावा (Chhaava) बॉक्स ऑफिस पर दनादन रिकॉर्ड तोड़ रही है और ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। छावा ने तीसरे दिन सम्राट पृथ्वीराज और जोधा अकबर को पछाड़कर ऐतिहासिक ड्रामा कैटेगिरी में 5वां स्थान हासिल कर लिया है।

Chhaava beats Jodha Akbar-Samrat Prithviraj: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म छावा साल 2025 की पहली सुपरहिट मूवी बनने की ओर बढ़ रही है। छावा ने पहले दिन से ही शानदार आंकड़े दर्ज कराने शुरू कर दिए थे, जो सिलसिला पहले वीकेंड में भी जारी रहा। फिल्म छावा ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके साल 2025 की बेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ-साथ विक्की कौशल की छावा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे जानकर एक्टर के फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।

Chhava Box Office

विक्की कौशल की छावा ने तीसरे दिन अपने खाते में 49 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 121 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ छावा ऐतिहासिक ड्रामा की लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। छावा ने ये खिताब जोधा अकबर और सम्राट पृथ्वीराज को पछाड़कर अपने नाम किया है। विक्की कौशल की छावा जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म से वो ए-लिस्ट एक्टर्स की लाइन में आ जाएंगे। आइए आपको टॉप 7 ऐतिहासिक ड्रामा की लिस्ट दिखाते हैं:

End of Feed