Captain Miller Box Office Prediction Day 1: साल 2024 का पहला बड़ा शुक्रवार आ ही गया है। 12 जनवरी के दिन कई सारी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिस कारण दर्शकों की चांदी हो गई है। दर्शक इतनी सारी फिल्मों में से अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म चुन रहे हैं और सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 12 जनवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर आई मूवीज में धनुष की कैप्टन मिलर भी एक है, जिसमें धनुष (Dhanush) मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर (Captain Miller) एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस की बात करें तो कैप्टन मिलर सभी को पसंद आ रही है। दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट काफी खुश हैं और मान रहे हैं कि कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में पहले दिन दहाई का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी।
Captain Miller Box Office Day 1
ऑरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो धनुष स्टारर कैप्टन मिलर सिनेमाघरों में पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी। ऑरमैक्स मीडिया ने एडवांस बुकिंग और पहले दिन के ऑक्यूपेंसी रेट को देखते हुए यह आंकड़ा जारी किया है। फिल्म कैप्टन मिलर के निर्माता ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़े से काफी खुश हैं।
धनुष पिछले कुछ सालों से लगातार हटकर मूवीज कर रहे हैं। उनकी मूवीज में समाज के दबे हुए लोगों की कहानी देखने को मिलती है। अगर कैप्टन मिलर की बात करें तो इसमें भी उन्होंने ऐसे ही वंचित लोगों की कहानी दिखाई है। कैप्टन मिलर एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें धनुष ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व करते दिखाई दे रहे हैं, जो समाज से अलग-थलग हैं और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे हैं।
