बॉक्स ऑफिस

HanuMan Box Office Prediction Day 1: बंपर ओपनिंग करेगी तेजा सज्जा की 'हनुमान', पहले दिन तोड़ा 'पुष्पा' का रिकॉर्ड

HanuMan Box Office Prediction Day 1: तेलुगू स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जिसने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। लोगों में मूवी को लेकर बहुत एक्साइटमेंट देकने को मिल रही है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ रहा है।

Image

तेजा सज्जा की हनुमान करेगी बंपर ओपनिंग

HanuMan Box Office Prediction Day 1: तेलुगू स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। मूवी ने फर्स्ट लुक के रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट बनाई हुई थी। टीजर और ट्रेलर ने भी 'हनुमान' (HanuMan) के लिए लोगों के दिलों में उत्साह बना दिया था। वहीं रिलीज के बाद तो मानो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। तेजा सज्जा की हनुमान को न केवल रिव्यू जबरदस्त मिल रहे हैं, बल्कि इसकी एडवांस बुकिंग भी बड़े पैमाने पर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजा सज्जा (Teja Sajja) स्टारर 'हनुमान' डबल डिजिट के साथ बंपर ओपनिंग करने के लिए तैयार है।

तेजा सज्जा (Teja Sajja) की 'हनुमान' (HanuMan) को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है। हर जगह फिल्म के एक्शन, डायरेक्शन और इसकी कहानी की तारीफ हो रही है। वहीं कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन मूवी 12 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोल सकती है। हालांकि ये आंकड़े एडवांस बुकिंग के हिसाब से बदल भी सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगू भाषा में 'हनुमान' की एडवांस सबसे ज्यादा हुई है, लेकिन हिंदी में भी मूवी को लेकर खूब क्रेज देखने को मिल रहा है।

'हनुमान' (HanuMan) रिलीज से पहले ही 3.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है, जिसमें 1.05 की कमाई हिंदी में डब हुई हनुमान ने की है। तेजा सज्जा (Teja Sajja) की मूवी ने इस मामले में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, पुष्पा की हिंदी डब की एडवांस बुकिंग मात्र 35 लाख रुपये में ही हुई थी। जबकि हनुमान की ये कमाई तीन गुना ज्यादा है। फिल्म को लेकर लोगों में बने उत्साह को देखकर ये भी अटकलें लग रही हैं कि इसके शो में इजाफा किया जाएगा। हालांकि इस बात पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article