Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

Bhooth Bangla Worldwide Box office: हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शरवरी स्टारर 'मुंज्या' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है।

Bhooth Bangla Worldwide Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। 'भूत बंगला' को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के चलते 'भूत बंगला' को देखने के लिए फैन्स ने सिनेमाघरों का रुख किया है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने शरवरी की 'मुंज्या' (Munjya) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav ने पत्नी राधा के साथ 10 साल की उम्र के फासले पर कहा, 'लंगूर को हूर मिल गई...')

Bhooth Bangla Beats Munjya

भूत बंगला ने मुंज्या को दी मात (Pic Credit: Instagram)

'भूत बंगला' ने दी 'मुंज्या' को मात

ट्रेड रेप्रोट्स की मानें तो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है। वहीं दूसरी ओर भारत में इस मूवी की कमाई 99.95 करोड़ रुपये हो गई है। आने वाले दिनों में इंडिया में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इस मूवी के लिए बड़ी बात नहीं है। खास बात यह है कि 'भूत बंगला' ने शरवरी की फिल्म 'मुंज्या' को पछाड़ दिया है, जिसने दुनिया भर में 135 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। (इसे भी पढ़ें: सगाई करने के बाद एक-दूजे के नहीं पाए दिलीप कुमार-मधुबाला, कोर्ट केस ने तबाह कर दिया था ये रिश्ता)

कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के सेकंड वीकेंड के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है तो इसे 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। अहम बात यह भी है कि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी की लिस्ट में छठे स्थान पर है।

End of Feed