BMCM Box Office Day 4 WW: 100 करोड़ी होने के एक कदम दूर है 'बड़े मियां छोटे मियां', अब तक की इतनी कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 12:52 PM IST

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 4 Collection WW: टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी होने के महज एक कदम दूर है।

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 4 Collection World Wide: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' हिंदी बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर रही है। इन सब की बीच अब फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 4 दिनों में ही 100 करोड़ होने के करीब पहुंच गई है। तो चलिए जानते हैं 'बड़े मियां छोटे मियां' ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 4 Collection WW

Instagram

'बड़े मियां छोटे मियां' ने अब तक की इतनी कमाई

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो गए है। अब फिल्म की कमाई के नए आकंड़े सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'बड़े मियां छोटे मियां' के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चार दिनों में इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 96.18 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स का भी दिल खुश कर दिया है।

End of Feed