BMCM Box Office Day 6: छह दिन में ही सुस्त पड़ी 'बड़े मियां छोटे मियां', 50 करोड़ पार करने में याद आई नानी

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने की अपनी पूरी कोशिश की है। लेकिन इसकी कमाई फीकी पड़ती दिख रही है।

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ ने भी अहम भूमिका अदा की है। यूं तो लोगों के मन में 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए बहुत एक्साइटमेंट थी। लेकिन अच्छी खासी स्टार कास्ट और एक्शन से भरपूर होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का जिस हिसाब से बजट था, साथ ही मूवी को लेकर लोगों में जो क्रेज था। उसे लेकर यही माना जा रहा था कि 'एनिमल' और 'जवान' की तरह ये भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएगी। लेकिन 'बड़े मियां छोटे मियां' को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं और अभी तक फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने बीते दिन 2.25 करोड़ रुपये की ही कमाई की। ऐसे में 'बड़े मियां छोटे मियां' का कुल कलेक्शन छह दिन में 45.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

End of Feed