BMCM Box office Day 4: चौथे दिन पस्त पड़ी अक्षय-टाइगर की फिल्म, कलेक्शन देख निर्माताओं के निकले आंसू

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 4: इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' के मेकर्स की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से कम का बिजनेस किया है।

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बिग बजट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) ने ईद के दिन यानी 11 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को बड़े पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। यह फिल्म शुरुआती 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। निर्माताओं को उम्मीद थी कि दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार के दिन के कलेक्शन ने भी निर्माताओं को काफी निराश किया है। आइए देखें फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Akshay Kumar-Tiger Shroff

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने रविवार एक दिन 8.75 से 9.25 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। बता दें यह फिल्म अभी तक 4 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। वीक डेज में होने वाली फिल्म की कमाई पर चिंता जताई जा सकती है।

End of Feed