Badass Ravi Kumar Box Office Day 4: सोमवार को लाखों मे सिमट गई हिमेश रेशमिया स्टारर की कमाई, फ्लॉप होने के है पूरे चांस

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar Box Office Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) का सोमवार का कलेक्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। इस फिल्म की कमाई करोड़ों से अब लाखों में सिमट कर रह गई है।

Badass Ravi kumar Box office collection day 4: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ऑडियंस को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई है। शुरुआती वीकेंड में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद अब 'बैडएस रवि कुमार' के सोमवार के कलेक्शन ने निर्माताओं को काफी निराश किया है। लोगों को लग रहा था कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 दिनों के अंदर हिमेश रेशमिया स्टारर 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं कर पाई है। आइए देखें 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi kumar) की पूरी कमाई कितनी रही है।

Badass Ravikumar Box office collection

मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार'

Sacnilk ने अब जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने चौथे दिन केवल 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई करोड़ों से अब लाखों में पहुंच गई है, जो निर्माताओं के लिए काफी चिंता की बात है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के डायलॉग तो लोगों को पसंद आए लेकिन इसकी कहानी दर्शकों के दिलों पर राज करने में विफल रही है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

End of Feed