बॉक्स ऑफिस

Badass Ravi Kumar Box Office Day 5: मंगलवार को सुस्त पड़ी हिमेश रेशमिया की फिल्म, 10 करोड़ी होने से है एक कदम दूर

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar Box Office Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) के कलेक्शन में अब हर दिन गिरावट ही आ रही है। ये फिल्म 10 करोड़ी होने से एक कदम दूर है।

Image

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar

Badass Ravi kumar Box office collection day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। इस मूवी ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के ज्यादा की ओपनिंग ली थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'बैडएस रवि कुमार' को एंटरटेनिंग मूवी बताया। यह मूवी अब धीरे-धीरे 10 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

जल्द ही 10 करोड़ी बन जाएगी 'बैडएस रवि कुमार'

कीथ गोम्स के निर्देशन में बनकर तैयार हुई हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की एक्शन ड्रामा 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने सोमवार को केवल 60 लाख रुपये कमाए थे। यह मूवी मंडे टेस्ट पास करने में असफल रही थी। इसके बाद मंगलवार के दिन भी इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। 'बैडएस रवि कुमार' ने 5वें दिन 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने अब तक 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी 10 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैड रवि कुमार' में लगभग 16 गाने हैं। इन सभी गानों को ऑडियंस सिनेमाघरों में एन्जॉय कर रही है। फिल्म में जॉनी लीवर, प्रभु देवा, सौरभ सचदेवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे और संजय मिश्रा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'बैडएस रवि कुमार' के अंदर 80 के स्टाइल के डायलॉग सुनने और एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। इस मूवी के साथ जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' भी रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article