Badass Ravi Kumar Box Office Day 1: हिमेश रेशमिया की मोस्ट अवेटेड एक्शन म्यूजिकल 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह मूवी ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत मिली है। 'बैडएस रवि कुमार' हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 17.28% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। आइए देखें इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
पहले दिन धांसू कमाई करने में सफल रही हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार'
ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के मुताबिक हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 रुपये की कमाई की है। यह मूवी हिमेश रेशमियां के करियर की धांसू ओपनर साबित हुई है। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार के दिन ये मूवी बेहतर कमाई करने में सफल रहेगी। इस मूवी में हिमेश रेशमिया के जबरदस्त एक्शन सीन्स को लोगों ने पसंद किया है। इस मूवी में ऑडियंस ने 80 के दशक के डायलॉग और एक्शन सीन्स का खूब लुत्फ उठाया है।
हिमेश रेशमिया के अलावा 'बैडएस रवि कुमार' में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सनी लियोनी और मनीष वाधवा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है। हिमेश रेशमिया की मूवी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज हुई थी। दोनों के बॉक्स ऑफिस पर हुए क्लैश में हिमेश रेशमिया की मूवी ने बाजी मार ली है।
