बॉक्स ऑफिस

Deva Box office Day 7: बजट भी नहीं निकाल पाई शाहिद कपूर की फिल्म, निर्माताओं को हुआ करोड़ों का नुकसान

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश ही किया है। शाहिद कपूर की मूवी को एक हफ्ता हो गया है और आंकड़ा अभी तक 30 करोड़ रुपये के पार नहीं पहुंचा है।

Image

Shahid Kapoor's Deva Box office

Deva Box office Day 7: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'देवा' को मेकर्स ने 31 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन अवतार को देखने के लिए हरकोई बेताब था। मगर जब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो असलियत का पता चला। जिन लोगों ने 'देवा' (Deva) को बड़े परदे पर देखा था, उन सभी ने शाहिद कपूर स्टारर की जमकर तारीफ की थी। ऑडियंस की ओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद निर्माताओं को पूरी-पूरी उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी 30 करोड़ रुपये तक आंकड़ा पार करने में असफल रही है।

सुस्त पड़ गई है शाहिद कपूर स्टारर की कमाई

Sacnilk के मुताबिक शाहिद कपूर की मूवी 'देवा' ने गुरुवार के दिन केवल 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। एक हफ्ते के अंदर यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में केवल 6.70% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। हर दिन गिरती कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि 'देवा' अपना बजट निकालने में नाकाम रहेगी।

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। मूवी में शाहिद कपूर द्वारा किए गए एक्शन सीन्स हर किसी को पसंद आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म में पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं। पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई है। आज हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई है, जिससे 'देवा' की कमाई पर असर जरूर पड़ेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article