बॉक्स ऑफिस

Deva Box office Day 8: फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है शाहिद कपूर की फिल्म, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

Shahid Kapoor's Deva Box office Day 8: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) की कमाई ने निर्माताओं को निराश कर दिया है। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का इतने बुरा हाल देखने को मिलेगा। फिल्म 30 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Image

Shahid Kapoor's Deva Box office

Deva Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन-थ्रिलर 'देवा' (Deva) को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में नाकाम रही है। यह मूवी सिनेमाघरों में 31 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। शुरुआती वीकेंड में 'देवा' ने अच्छी कमाई की थी लेकिन वीक डेज में इसके कलेक्शन में बार-बार गिरावट देखने को मिली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो अब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। इस मूवी की कमाई अब करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में रह गई है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा है।

लाखों में रह गई शाहिद कपूर स्टारर की कमाई

Sacnilk की लेटेस्ट जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 75 लाख रुपये कमाए हैं। इस मूवी ने 8 दिनों के अंदर 29.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। यह मूवी अभी तक अपना बजट भी निकाल नहीं पाई है।

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवा' मलयालम मूवी 'मुंबई पुलिस' का रीमेक है। 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस समय सिनेमाघरों में हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' पहुंच चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा को ओपनिंग ली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article