Bad Newz Box Office Collection: 40 करोड़ी बनी विक्की कौशल की फिल्म, छठे दिन कमाए इतने करोड़

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 6: 'बैड न्यूज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म वीक डेज में भी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। आइए देखें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 6: बॉलीवुड फिल्म के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और नेशनल क्रश का टैग अपने नाम कर चुकीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फ्रेश जोड़ी वाली फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) ने 19 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को ऑडियंस के बीच पहुंचे हुए 6 दिन हो गए हैं और यह अभी भी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अब तक 40 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर चुकी है और उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।

Bad Newz

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मूवी 'बैड न्यूज' ने ओपनिंग डे पर 8.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई 10.25 और 11.15 करोड़ रुपये रही थी। अब अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खुशी की बात यह है कि यह मूवी 40.2 करोड़ रुपये अब तक कमा चुकी है। बुधवार के दिन फिल्म ने 12.36% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

End of Feed