बॉक्स ऑफिस

Bad Newz Box Office Collection Day 5: विक्की-तृप्ति स्टारर ने 5वें दिन मचाया धमाल, कमाई देख निर्माताओं की बल्ले-बल्ले

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 5: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जोड़ी फिल्म 'बैड न्यूज' में खूब पसंद की जा रही है। वीक डेज में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Image

Bad Newz Box Office Collection

Bad Newz Box Office Collection Day 5: विक्की कौशल की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) का बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों के बाद भी जलवा कायम है। यह फिल्म 19 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की एक्टिंग की दुनिया दीवानी हो गई है। फिल्म ने वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस का किया था। सोमवार के दिन भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी लेकिन अब मंगलवार के कलेक्शन में कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आया है। 'बैड न्यूज' वीकेंड में भी अपने नंबर्स होल्ड करने में सफल रही है।

विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने मंगलवर के दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। भारत में यह मूवी 5 दिनों के अंदर 36.95 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वीक डेज में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने आंकड़े होल्ड करने में सफल रही है। दूसरे वीकेंड में फिल्म 50 करोड़ रुपये के शामिल हो जाएगी। विक्की कौशल स्टारर की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

हाल ही में मेकर्स ने विक्की कौशल की मूवी को सुपरहिट कराने के लिए लोगों को एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर देने शुरू कर दिया है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई गिर नहीं रही है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इसे करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क सहित नेहा धूपिया और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं हैं। फिल्म को लोगों की ओर से भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article