Bad Newz Box Office Collection: 13वें दिन धड़ाम से गिर गई विक्की-तृप्ति स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के कलेक्शन में अब धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। बुधवार की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि ये मूवी 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से पहले ही परदे से उतर जाएगी। देखें पूरी कमाई...

Bad Newz Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई में अब गिरावट दर्ज की गई है। इस फिल्म को ऑडियंस लगातार पसंद कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'डेडपूल एंड वॉल्वरिन' जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 13 दिन पार कर लिए हैं। ये फिल्म अब धीरे-धीरे 60 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है। आइए देखें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की मूवी 'बैड न्यूज' (Bad Newz) में कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

Bad Newz

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) ने बुधवार यानी 13वें दिन 1. 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। निर्माताओं की अभी खुशी है कि फिल्म की कमाई लाखों में नहीं पहुंची है। यह फिल्म 13 दिनों के अंदर 55.85 करोड़ रुपये छाप चुकी है। आने वाले दिनों यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed