बॉक्स ऑफिस

Bad Newz Box Office Collection: 60 करोड़ रुपये कमाने से एक कदम दूर है विक्की-तृप्ति की मूवी, देखें आंकड़े

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 12: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई ने मेकर्स को खुश कर दिया है। 10 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये कमाने के बाद यह मूवी 60 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Image

Bad Newz

Vicky Kaushal Starrer Bad Newz Box Office Day 12: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की मूवी 'बैड न्यूज' (Bad Newz) लगातार ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है। 19 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 12वें दिन यानी मंगलवार के दिन फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश नहीं किया है। आइए देखें फिल्म की पूरी कमाई...

Sacnilk.com के अनुसार विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की मूवी 'बैड न्यूज' ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक 12 दिनों में 54.60 करोड़ रुपये छाप चुकी है। यह अब धीरे-धीरे 60 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की 'डेडपूल और वूल्वरिन' के रिलीज होने के बाद भी 'बैड न्यूज' की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा है।

'बैड न्यूज' साल 2019 में आई फिल्म 'गुड न्यूज' का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म अपने समय में सुपरहिट रही थी। वहीं दूसरी ओर आनंद तिवारी ने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' का निर्देशन किया है। फिल्म में नेहा धूपिया, एमी विर्क और शीबा चड्ढा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article