बॉक्स ऑफिस

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 1: निराशाजनक रहेगी अजय देवगन-तब्बू स्टारर की पहले दिन की कमाई, बिकीं केवल इतनी टिकिट्स

Auron Mein Kahan Dum Tha Box office Day 1: अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) स्टारर 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein) को आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि यह पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक कमाई करने वाली है।

Image

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 1

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) 2 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच गई है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जो ऑडियंस को बहुत पसंद आया। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद थी कि अजय देवगन और तब्बू स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहेगी। मगर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ओपनिंग लेने वाली है।

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम कमाई करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह मूवी ओपनिंग डे पर केवल 2 करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी। फिल्म ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को भी मात नहीं दे पाई है, जिसका कोल्लेक्टियो पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये रहा था। 'औरों में कहां दम था' की पहले दिन की कमाई देखने के बाद निर्माताओं को भी निराशा होने वाली है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और साई मांजरेकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन स्टारर के साथ जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' भी रिलीज हुई है। इस फिल्म का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं होने वाला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article