Bad Newz Box Office Collection 8th Day: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), एमी विर्क (Ammy Virk) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमकॉम मूवी बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गाने दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। फिल्म का गाना तौबा-तौबा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म जल्द 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' को हॉलीवुड फिल्म Deadpool & Wolverine से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस हॉलीवुड फिल्म की वजह से बैड न्यूज की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 8वें दिन महज 2.45 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 45 करोड़ की कमाई की है।
बैड न्यूज जल्द पार करेगी 50 करोड़ का आंकड़ा
मेकर्स को उम्मीद है कि ये वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। फिल्म अगले हफ्ते तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। आनंद तिवारी की निर्देशित फिल्म ने वर्ल्डवाइड 78 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भरपूर तड़का दिया है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन रिलीज हुई है। रायन ने पहले ही दिन 12.5 करोड़ की कमाई की है। रायन में धनुष की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
