Azaad Box office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'आजाद' (Azaad) 17 जनवरी के दिन रिलीज हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म से अजय देवगन का भांजा अमन देवगन (Aaman Devgan) और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी को रिलीज को ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'आजाद' की पहले दिन की कमाई निराशाजनक रही है। अजय देवगन स्टारर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को मात देने में सफल नहीं रही है। आइए देखें फिल्म 'आजाद' ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
निराशाजनक रही 'आजाद' की पहले दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म 'आजाद' (Azaad) ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। निर्माता उम्मीद कर रहे थे कि ये ओपनिंग डे पर कम से कम 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने 2.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'आजाद' को ऑडियंस को ओर से भी मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।
रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'आजाद'
रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वेबसाइट्स ने अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' को रिलीज होने के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक कर दिया है। इस फिल्म का एचडी प्रिंट अब ऑनलाइन उपलब्ध है। इस मूवी के ऑनलाइन लीक होने से निर्माताओं को लाखों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
