बॉक्स ऑफिस

Game Changer Box Office Collection: 8वें दिन पानी मांग गई राम चरण की फिल्म, 3 करोड़ से कम किया कलेक्शन

Game Changer box office collection day 8: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर खत्म होता दिखाई दे रहा है। यह फिल्म अभी तक अपनी प्रोडक्शन कॉस्ट को भी निकाल नहीं पाई है। आइए देखें फिल्म ने शुक्रवार के दिन कितने रुपये कमाए हैं।

Image

Ram Charan's Game Changer Box office

Game Changer box office collection day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राम चरण (Ram Charan) की फिल्म 'गेम चेंजर' (Game Changer) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। इस फिल्म की लगातार गिरती कमाई ने निर्माताओं की रातों की नींद उड़ा दी है। 'गेम चेंजर' ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे के बाद से ही फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार के दिन 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं पाई है।

राम चरण स्टारर 'गेम चेंजर' का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

Sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक एस शंकर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' ने 8वें दिन यानी शुक्रवार को केवल 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म के सभी भाषाओं के कलेक्शन की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 'गेम चेंजर' ने आठ दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 120.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में एस जे सूर्या, नासर, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर और मुरली शर्मा जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस समय बॉक्स ऑफिस कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और अजय देवगन की 'आजाद' ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में अब 'गेम चेंजर' के कलेक्शन पर और भी गहरा असर पड़ सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article