Hrithik Roshan's Upcoming Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर खबरें आ रही हैं कि संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल 2' में नजर आएंगे। 'काबिल 2' की स्क्रिप्ट को संजय गुप्ता पूरा कर चुके हैं। 'काबिल 2' अकेली ऐसी मूवी नहीं है, जिसे लेकर ऋतिक रोशन चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन के पास इस समय कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयब होंगे। आइए ऋतिक रोशन की 6 अपकमिंग मूवीज की लिस्ट पर डालें एक नजर...
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी का बजट 400 से 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
संजय गुप्ता ने कन्फर्म कर दिया है कि वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काबिल 2' बनाएंगे। इस समय उन्होंने स्क्रिप्ट का काम भी पूरा कर लिया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'स्टॉर्म' बनाने का निर्णय लिया है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही है फिल 'अल्फा' में ऋतिक रोशन को अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में आलिया भट्ट और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।
'सतरंगी' एक शानदार प्रोजेक्ट है, जिसमें ऋतिक रोशन को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी पर आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
'केजीएफ' और 'सलार' जैसी फिल्में होम्बले फिल्म्स के तहत बनाई गई हैं। ऐसे में मेकर्स ऋतिक रोशन के साथ एक धमाकेदार एक्शन मूवी बनाना चाहते हैं।