Metro In Dino Collection Day 5: फैंस के दिलों में घर करने में फेल हुई अनुराग बसु की मूवी, 5 दिन में 50 करोड़ भी नहीं कमाए

Metro In Dino Collection Day 5: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान स्टार मूवी मेट्रो इन दिनों चार दिन के अंदर ही थिएटर को टाटा-बाय बोलने वाली है। फिल्म का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये इस हफ्ते के अंत तक सिनेमाघरों से हट जाएगी। आइए बताते हैं अबतक इसने कितने करोड़ कमाए

Metro In Dino Collection Day 5: अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा मूवी "मेट्रो इन दिनों" को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। दर्शकों के दिल पर राज करने के इरादे से आई ये फिल्म अब कमाई के मामले में पिछड़ती जा रही है। फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनिंग फैंस को पसंद तो आई लेकिन इसने दिल में घर करने में कोई कमी छोड़ दी। दर्शकों के अपने नजरिए है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दे रहा। फिल्म ने वीकेंड पर तो ठीक काम किया लेकिन अब वीक डेज में फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। आइए जानते हैं 5 दिन में कितना हुआ मेट्रो इन दिनों का कलेक्शन

Metro In Dino Collection Day 5

( Book My Show)

अनुराग बसु ( Anurag Basu) अपने फैंस के लिए कल्ट क्लासिक मूवी "लाइफ इन ए मेट्रो" का दूसरा पार्ट "मेट्रो इन दिनों" लेकर आए हैं। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को एक अच्छी शुरुआत की थी और 3.25 करोड़ की कमाई की थी। फिर वीकेंड पर लोग ने इसे देखा और इसकी कमाई में उछाल आया। लेकिन मंडे तक आते-आते फिल्म की हालत पतली हो गई। हाल यह है कि फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए और 5 वें दिन इसने केवल 2.9 करोड़ कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.15 करोड़ हो गया है।

End of Feed