Animal Box Office Collection Day 20 Prediction: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल को रिलीज हुए अब 20 दिन का समय बीत चुका है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई इस बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान बना लिए हैं। एनिमल ने अब बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 20वें दिन की एनिमल की कलेक्शन ने मेकर्स को मालामाल करने के साथ ही सातवें आसमान पर भी पहुंचा दिया है। क्योंकि हिंदी बॉक्स ऑफिल कलेक्शन के मामले में अब एनिमल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि नंबर 1 का स्पॉट एनिमल के लिए पाना अभी असंभव नजर आ रहा है।
Animal Box Office Collection Day 20
एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 20 दिनों बार भी कमाई जारी रखी है। आइए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गदर 2 और पठान के रिकॉर्ड को एनिमल ने तोड़ा
Sacnik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 528 करोड़ के पार पहुंच गया है। गदर 2 ने लाइफटाइम कलेक्शन 524.80 करोड़ का किया है, वहीं पठान ने 524,53 करोड़ का। हालांकि शाहरुख खान की जवान 643 करोड़ के कलेक्शन के साथ अभी भी नंबर 1 स्पॉट पर बनी हुई है।
