Alpha Box office collection Day 10: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) 3 जुलाई को दुनिया भर में मेकर्स द्वारा रिलीज की गई थी। यह वाईआरएफ की पहली फीमेल-लीड मूवी है, जो धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी ने दमदार एक्शन सीन किया हैं, जो उनके फैन्स को पसंद भी आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं, जिस असर इतनी कमाई पर साफ दिखाई भी दे रहा है। तो चलिए देखते हैं बीते 10 दिनों में 'ऐल्फा' ने दुनिया भर में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Pralay' शुरू करने के लिए Ranveer Singh ने कसी कमर, 2026 के इस महीने में लेंगे पैटरनिटी लीव)
100 करोड़ी होने वाली है आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' (Pic Credit: Instagram)
10 दिनों में इतना हुआ 'ऐल्फा' का कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' ने 10वें दिन यानी रविवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। खास बात यह है कि 'ऐल्फा' इंडिया में 53.60 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड लेवल पर यह 89.41 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ी चुकी है। उम्मीद है कि दूसरे वीक के खत्म होने तक यह मूवी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 130 करोड़ रुपये तक खर्च किए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Satluj: दिलजीत दोसांझ स्टारर को ना देखने का Varun Badola ने बताया कारण, ओटीटी से हटाए जाने पर तोड़ी चुप्पी)
आलिया भट्ट और शरवरी की 'ऐल्फा' एक धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन शिव रावैल ने किया है। यह उनकी पहली फुल लेंथ फिल्म है। इस मूवी को आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। इसकी कहानी और स्क्रिप्ट सौमिल शुक्ला, श्रिधर राघवन, इशिता मोइत्रा और उदय चोपड़ा ने मिलकर लिखी है। यह YRF Spy Universe की सातवीं फिल्म है। आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
