Bigg Clash !! ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा 2' से टकराएगी अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3', 2 अक्टूबर को हिलेंगे सिनेमाघर

Jolly LLB 3 Clash With Kantara 2: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म 'कंतारा 2' इसी साल 2 अक्टूबर के दिन रिलीज की जाएगी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को मेकर्स इसी दिन रिलीज करने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्लैश हो सकता है।

Jolly LLB 3 Clash With Kantara 2: 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इस मूवी का तीसरा पार्ट यानी 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) बनाने की बड़ी घोषणा की थी। सुभाष कपूर के निर्देशन बन रही 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर चर्चा थी कि निर्माताओं ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए 2025 में 19 सितंबर का दिन चुना है। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता ही हैं कि निर्माताओं ने अक्षय और अरशद स्टारर को अब 2 अक्टूबर के दिन रिलीज करने का फैसला लिया है। अगर ऐसा हुआ तो इस मूवी की टक्कर साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा 2' से होगी।

Jolly LLB 3 Clash With Kantara 2 (Instagram/mxmovietrailers & Instagram/rishabshettyofficial)

ट्रेड सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को जानकारी देते हुए बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' को 19 सितंबर नहीं बल्कि गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन रिलीज करने की बड़ी प्लानिंग की जा रही है। बीती दोनों फ्रेंचाइजी की सफलता को देखने के बाद मेकर्स को भरोसा है कि तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी ऑडियंस सिनेमाघरों का रुख करेगी। वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा 2' भी इसी दिन रिलीज होने को तैयार है।

End of Feed