Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे और अब रिलीज के बाद फिल्म उसी उम्मीद पर खरी उतरती नजर आ रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ जुटाई। वीकेंड का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिखाई दिया और फैमिली ऑडियंस के साथ-साथ यूथ ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कॉमिक सीन्स और स्टार कास्ट की खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म धमाल 4 ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म धमाल 4 ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Chat GPT/ AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: 'धमाल 4' ने ओपनिंग डे पर ही काट दिया गदर, पहले दिन की बंपर कमाई
दूसरे दिन कमाई में आया उछाल
सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और अरशद वारसी की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) ने रिलीज के दूसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई 36.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 48.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन आपको बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट
इतना है फिल्म का बजट
फिल्म धमाल 4 के लिए मेकर्स ने 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और बृजेंद्र काला अहम रोल में हैं। फिल्म धमाल 4 की दूसरे दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
