Aadujeevitham The Goat Life worldwide collection: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, जानें 8वें दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2024, 11:01 AM IST

Aadujeevitham The Goat Life worldwide collection day 8: साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म 'द गोट लाइफ' (The Goat Life) को क्रिटिक्स और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। मलयालम फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Aadujeevitham The Goat Life worldwide collection day 8: नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म डायरेक्टर ब्लेसी की मलयालम फिल्म द गोट लाइफ को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्मों को बनाने में करीब 14 साल लग गए। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की सफलता के लिए पृथ्वीराज ने फैंस का धन्यवाद किया है। फिल्म को सक्सेस पर फैंस दावा कर रहे हैं कि ये मॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी।

End of Feed