Zoya Akhtar Upcoming Crime-Mafia Movie: फिल्ममेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने क्राइम-माफिया फिल्म पर काम करने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने अपने पिता जावेद अख्तर और अपने बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान के राइटिंग स्टाइल को लेकर भी बात की है। आर्चीज निर्देशक इस समय डॉक्यूमेंट सीरीज, 'एंग्री यंग मेन' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, फेमल फिल्ममेकर ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता के काम ने उनके काम को कैसे इनफ्लुएंस किया है। अब फैंस भी जोया अख्तर के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। यहां इसको लेकर सामने आईं अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के साथ हाल ही में बातचीत में, जोया अख्तर से उन रिपोर्टों के बारे में सवाल किया गया था जिसमें द आर्चीज़ के बाद एक गैंगस्टर फिल्म बनाने की उनकी प्लालिंग पर बात की जा रही थी। जो सलीम-जावेद के स्टाइल से मिलती जुलती होने वाली है। जिसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं क्राइम-माफिया फिल्म पर काम कर रही हूं, मैं अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रही हूं।'
इसके अलावा, फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि वह सलीम-जावेद के काम से इन्फ्लुएंस होकर कैसे उन्होंने अपनी इस फिल्म पर काम करने के बारे में सोचा। फिल्ममेकर ने साल 2009 में लक बाय चांस से डायरेक्शन की शुरुआत की, जिसमें उनके भाई फरहान अख्तर ने एक्टिंग की थी।
