Zindagi Na Milegi Dobara 2 बनाने के लिए अभय देओल ने जोड़े जोया अख्तर के हाथ, डायरेक्टर ने भी खुशी-खुशी दे दिया जवाब

Zindagi Na Milegi Dobara 2: ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को अब 13 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिन सभी स्टार्स ने फिल्म के 13 साल पूरे होने की खुशी जाहिर की है, इस बीच अभय देओल की पोस्ट वायरल हो रही है।

Zindagi Na Milegi Dobara 2: '13 साल और अभी भी कोई भी फिल्म ZNMD जितनी अच्छी होने के करीब भी नहीं पहुंची है!'। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी और इसने हम सभी के दिलों में ऐसी जगह बना ली जिसकी जगह कोई दूसरी फिल्म नहीं ले सकती। फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, अभय देओल और कैटरीना कैफ की इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। अब बॉलीवुड की इस आइकॉनिक फिल्म को 13 साल पूरे हो गए हैं, न केवल फैंस बल्कि क्रू भी इस बात को लेकर इमोशनल हो रहा है कि यह फिल्म उन सभी के लिए कितनी खास रही है। अब एक्टर अभय देओल ने इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक खास विनती की है, वो भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed