बॉलीवुड

Meena Kumari biopic: अब इस साल नहीं शुरू होगी कृति सेनन की फिल्म की शूटिंग, जानिए क्यों टल गई मनीष मल्होत्रा की फिल्म?

Meena Kumari biopic is Postponed: बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। वो भी लेजेंडरी एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक के साथ, जिसमें कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यहां नजर डालते हैं।

Image

Kriti Sanon Starrer Meena Kumari's Biopic Delayed

Meena Kumari biopic is Postponed: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा महान अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक का निर्देशन करने वाले हैं। जिसके बाद खुद मनीष ने बताया कि वह फिलहाल फिल्म की स्टोरी पर काम कर रहे हैं। खबर थी कि कृति सेनन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में शुरू होने वाली शूटिंग को 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। मनीष मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कृति सेनन को मीना कुमारी के रोल में देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। हालांकि अब जानते हैं कि मीना कुमारी की बायोपिक में देरी की असल वजह क्या है?

मिड-डे के अनुसार, मीना कुमारी की बायोपिक की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2025 तक बढ़ा दिया गया है। एक सोर्स ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले कई लोग फिल्म को कहानी को फाइनल करने के काम में लगे गए हुए हैं। पोर्टल के सोर्स ने बताया, 'देरी पीरियड ड्रामा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि इससे टीम को प्री-प्रोडक्शन के लिए अधिक समय मिल जाता है।'

सोर्स ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी महान एक्ट्रेस को दोबारा पर्दे पर दिखाने के लिए काफी सूझ-बूझ की जरूरत है, हो सकता है कि फिल्म साल 2025 के पहले हाफ में ऑन फ्लोर चली जाए। हालांकि इसको लेकर फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई खबर सामने नहीं आई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article