Ulajh Twitter Review: जाह्नवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक बेहतरीन पॉलिटिकल थ्रिलर लग रही है। जाह्नवी कपूर फिल्म उलझ में सुहाना भाटिया की भूमिका में दिखाई देंगी, जिस लड़की पर नेपोटिज्म का आरोप है। उनके आईएफएस ऑफिसर के तौर पर काम करने को लेकर कुछ साथी ऑफिसर्स को खासी आपत्ति है। जाह्नवी कपूर फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी करती नजर आ रही हैं। उलझ दमदार कलाकारों से सजी मूवी है, जिसमें जाह्नवी कपूर बिल्कुल भी कम दिखाई नहीं पड़ रही हैं। फिल्म उलझ के ट्रेलर और जाह्नवी कपूर की अदाकारी को दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। आइए आपको दर्शकों के रिएक्शन दिखाते हैं...
उलझ के ट्रेलर को दर्शकों से मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सस्पेंस एक्शन थ्रिलर के बेस्ट ट्रेलर्स में से एक। #JanhviKapoor ने स्पष्ट रूप से वापसी कर ली है, और वो भी बेहतरीन अंदाज से! यह उनके लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है, जिसके लिए उन्हें इडस्ट्री से भी भरपूर प्यार मिलने वाला है। #गुलशनदेवैया और #रोशनमैथ्यू भी अच्छे नजर आ रहे हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जाह्नवी इस पीढ़ी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हर शैली आज़मा रही हैं। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है। सुहाना भाटिया उनका एक और पसंदीदा किरदार बनने जा रहा है।'
फिल्म उलझ में जाह्नवी कपूर इंडियन फॉरेस सर्विस में मौजूद राजनीति को दर्शकों के सामने पेश करेंगी कि किस तरह से कुछ लोग झुंड बनाकर एक सच्चे देशभक्त को अपने मकसद के लिए यूज करते हैं। इस राजनीति की वजह से देशभक्त ऑफिसर्स की जिंदगी तबाही की कगार पर पहुंच जाती है और गुट बनाकर बैठे लोग आंखें मूदकर अपने हितों को साधते रहते हैं। वैसे आपको फिल्म उलझ का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
