Zee cine Awards 2024: जी सिने अवॉर्ड्स 2024 का मुंबई में आयोजन हुआ। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, जवान को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। रेड चिल्लीज को बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला। आइए बिना देर किए विनर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
Zee Cine Awards 2024 (credit pic: Instagram)
जी सिने अवॉड्स 2024 की लिस्ट
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान
बेस्ट वीएफएक्स- जवान
बेस्ट एक्शन- जवान
बेस्ट स्टोरी - एटली (जवान)
बेस्ट गाना- अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)
बेस्ट डायलॉग- जवान
बेस्ट लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (बेशरम रंग)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
जी सिने अवॉर्ड्स (Zee cine Awards 2024) में जवान का डंका बजा। अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा जवान को मिले हैं। शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। जवान के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सत्यप्रेम की कथा के खाते में भी एक-एक अवॉर्ड आए।
