10 साल बाद जरीना वहाब ने पहली बार मनाया जन्मदिन, बोलीं-बेटे को दुख में देखकर कैसे जश्न मनाती?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 03:28 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पिछले 10 साल से अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे बेटा सूरज सभी आरोपों से बरी हो गया है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती हैं।

एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जरीना के लिए उनका ये जन्मदिन बेहद खास है। एक्ट्रेस के बेटे सूरज पंचोली सभी आरोपों से बरी हो चुका है। सूरज को जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी बनाया गया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि पिछले 10 साल में पहली बार मैं अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हूं। हमारी सभी खुशियां जैसे रुक सी गई थी।

End of Feed