बॉलीवुड

Maidaan Trailer Review: 'मैदान' का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 06:29 PM IST

Maidaan Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। एक्टर ने कुछ समय पहले फिल्म का टीजर शेयर किया था। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अजय फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

Image

Maidaan Trailer (credit pic: instagram)

Maidaan Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म मे अजय फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म भोला के ट्रेलर के साथ मैदान का टीजर रिलीज किया था। फिल्म का टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। मैदान के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने मैदान के ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू ट्विटर पर शेयर किया है। कोमल नाहट ने फिल्म के ट्रेलर को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है।

कोमल ने ट्वीट कर लिखा, बोनी कपूर, जी स्टूडियोज और अमित शर्मा की मैदान का ट्रेलर शानदार है। अगर आप इस देश से प्यार करते हैं तो ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी गैरेंटी है। आपको ये स्पोर्ट्स बॉयोपिक जरूर देखनी चाहिए।

कोमल नाहटा ने दिया मैदान के ट्रेलर का रिव्यू

मैदान में भारतीय फुटबॉल के गोल्डन डेज पर आधारित है। फिल्म में अज कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं जिन्हें भारतीय फुटबॉल का पिता माना जाता है। रहीम 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे। एक्टर ने फिल्म की टीजर शेयर करते हुए लिखा था, मैदान में उतरेंगे ग्यारह लेकिन दिखेंगे एक। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article