Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की और सारा की रोम कॉम मूवी फैंस को पसंद आ रही हैं। विक्की और सारा की क्यूट केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया था।
zara hatke zara bachke poster (credit pic: instagram)
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है। जरा हटके जरा बचके ने अपने ओपनिंग डे पर 5. 50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने कुल मिलाकर 12.74 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म को हॉलीडे वीकेंड का फायदा मिलेगा। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है।
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
फिल्म की कहानी इंदौर के रहने वाले शादीशुदा कपल कपिल और सौम्या की है। कपल एक- दूसरे से तलाक लेना चाहता है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर इससे पहले लुका छुप्पी और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके के साथ हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म Spider-Man: Across The Spider-Verse रिलीज हुई है। स्पाइडर मैन को हिंदी बेल्ट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने 2 दिन में 8 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं, सारा और विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों के पास कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
