Zakir Hussain Unknow Facts: शबाना आजमी संग जाकिर हुसैन ने इस फिल्म में की थी दमदार एक्टिंग, पर नाराज हो गई थीं लता मंगेश्कर

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक और पद्मश्री विजेता जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। जाकिर बीते कुछ समय से दिल से संबंधित समस्या से जूझ रहे थे, जिसके बाद अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। यहां उनकी जिंदगी से जुड़ी एक अनसुने किस्से पर नजर डालते हैं।

Zakir Hussain Unknow Facts: पद्मश्री विजेता और 5 बार के ग्रैमी अवॉर्ड विनर मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain Death) का निधन हो गया है। बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन के परिवार ने भी अब उनके निधन की पुष्टि कर दी है। दिल से संबंधित समस्याओं (Zakir Hussain Death Reason) से पीड़ित जाकिर हुसैन का अमेरिका में ईलाज चल रहा था। 73 साल के जाकिर हुसैन का यूं दुनिया को छोड़कर चले जाना, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कला के लिए एक बड़ी क्षति है। बेहतरीन तबला वादक होने के साथ ही जाकिर हुसैन एक अच्छे एक्टर भी थे। काफी कम लोग ही जानते हैं लेकिन वह कई फिल्मो में अपने अभिनय की कला का भी प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बीच हम उनके जिंदगी के एक ऐसे अनसुने किस्से पर एक नजर डालने वाले हैं, जो काफी दिलचस्प है। यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक

Zakir Hussain Unknown Facts

Zakir Hussain Unknown Facts

Zakir Hussain Movies: इस फिल्म में किया शबाना आजमी के पार्टनर का रोल

बॉलीवुड फिल्म साज को साल 1988 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में जाकिर हुसैन, शबाना आजमी के साथ नजर आए थे। फिल्म में जाकिर हुसैन ने सिर्फ बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं की बल्कि वह शबाना आजमी के प्रेमी के रोल को निभाने के लिए भी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इस फिल्म को लेकर लता मंगेश्कर ने खासा नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने मूवी का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया था। कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जाता है कि फिल्म की कहानी लता मंगेशकर और आशा भोसले की निजी जिंदगी से इंसपायर थी।

End of Feed