Sonakshi Sinha से भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, सिन्हा खानदान का बन जाता मजाक!

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में जमकर एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों किस तरह की शादी चाहते थे। जहीर इकबाल ने कहा कि मैं भारत से बाहर शादी करना चाहता था।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून को शादी कर ली। शादी के बाद से कपल सुर्खियों में बना हुआ है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की। कपल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी पर खुलकर बात की है। जहीर ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि वो सोनाक्षी से भाग कर शादी करेंगे। लेकिन सोनाक्षी इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं। जहीर से पूछा गया कि क्या वो हमेशा से ही शॉर्ट वेडिंग करना चाहते थे? जहीर ने कहा, मैं सोनाक्षी के साथ भारत के बाहर शादी करना चाहता था और उसके बाद इंडिया वापस लौटता। लेकिन मुझे पता चला कि अगर आप लास वेगास या कही और शादी करते हैं तो उसे भारत में लीगल नहीं माना जाता है।

सोनाक्षी चाहती थीं इंटीमेट वेडिंग

सोनाक्षी ने कहा, मैं हमेशा से ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हो। इस बात से जहीर को कोई परेशान नहीं थी। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुद को लकी गर्ल बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी शादी जहीर से हुई। अपने बेस्टफ्रेंड के साथ जिंदगी बिताने से बेहतर क्या हो सकता है। मुझे कुछ बदलने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए सब कुछ सामान्य है। वह बहुत ही प्यारा इंसान है।

End of Feed