वर्ल्ड सिनेमा

Rahat Fateh Ali Khan के गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, सिंगर बोले- 'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumour: राहत फतेह अली खान को दुबई में गिरफ्तार करने की खबर सामने आई थी। सिंगर ने वीडियो शेयर कर इन खबरों को अफवाह बताया है। सिंगर ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और आप इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी यकीन ना करें।

Image

Rahat Fateh Ali Khan (credit Pic: Instagram)

Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumour: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर कल यानी 22 जुलाई को दुबई में गिरफ्तार करने की खबर सामने आए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिंगर के पूर्व मैनेजर सलमान ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब इन खबरों पर सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पाकिस्तानी सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। इस तरह की घटियां अफवाहों पर बिल्कुल यकीन ना करें।

सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

वीडियो में सिंगर राहत फतेह अली खान अपने फैंस को हेल्लो कहते हैं। इसके बाद वो बताते हैं कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने आया हूं। सबकुछ बिल्कुल ठीक हैं। हम बेहतरीन गाने रिकॉर्ड कर रहे हैं। आप इन सब घटियां अफवाहों पर यकीन ना करें। मैं आप सबके लिए बहुत बढ़िया गाने लेकर आने वाला हूं। ऐसा कुछ नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। मैं जल्द आप लोगों के लिए गाने लेकर आऊंगा। आप अफवाह पर यकीन ना करें। आप अपने आर्टिस्ट पर भरोसा रखें। आप ही अपने आर्टिस्ट को उठा कर रखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राहत फेतही अली खान और उनके पूर्व मैनेजर के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। सिंगर ने अपने मैंनेजर को नौकरी से निकाल दिया है। राहत फतेह अली खान ने कई हिट गाने गाए हैं। फैंस उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article