बॉलीवुड

Akshay Kumar की 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर आया सामने, बॉक्स ऑफिस को 'Stree 2' को देगी कड़ी टक्कर

Khel Khel Mein Release Date Announced: अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है जिसमें सभी कलाकार साथ में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी।

Image

Akshay Kumar (credit Pic: Instagram)

Khel Khel Mein Release Date Announced: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। फिल्म के मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान,वाणी कपूर, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर में सभी कलाकार एक फोटो में साथ में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सभी ने मुंह पर उगली रख रखी है। मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ-साथ फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर

'खेल खेल में' में अगले महीने 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। मुदस्सर अजीज ने हैप्पी भाग जाएगी और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। पहले 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म की डेट को पोस्टपोन कर दिया था। इसके बाद स्त्री 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करने का ऐलान किया था।

'स्त्री 2' से 'खेल खेल में' को मिलेगी कड़ी टक्कर

श्रद्धा कपूरी की स्त्री 2 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के कलाकार जोर-शोर से प्रमोश में जुट गए है। फिल्म में श्रद्धा के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है। स्त्री 2 से अक्षय की खेल खेल में को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। दोनों फिल्मों में से कौन दर्शकों का दिल जीतती है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article