बॉलीवुड

Sonakshi Sinha से भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, सिन्हा खानदान का बन जाता मजाक!

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में जमकर एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में खुलासा किया कि दोनों किस तरह की शादी चाहते थे। जहीर इकबाल ने कहा कि मैं भारत से बाहर शादी करना चाहता था।

Image

Sonakshi- Zaheer (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून को शादी कर ली। शादी के बाद से कपल सुर्खियों में बना हुआ है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की। कपल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी शादी पर खुलकर बात की है। जहीर ने बताया कि उन्होंने सोचा था कि वो सोनाक्षी से भाग कर शादी करेंगे। लेकिन सोनाक्षी इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं। जहीर से पूछा गया कि क्या वो हमेशा से ही शॉर्ट वेडिंग करना चाहते थे? जहीर ने कहा, मैं सोनाक्षी के साथ भारत के बाहर शादी करना चाहता था और उसके बाद इंडिया वापस लौटता। लेकिन मुझे पता चला कि अगर आप लास वेगास या कही और शादी करते हैं तो उसे भारत में लीगल नहीं माना जाता है।

सोनाक्षी चाहती थीं इंटीमेट वेडिंग

सोनाक्षी ने कहा, मैं हमेशा से ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हो। इस बात से जहीर को कोई परेशान नहीं थी। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुद को लकी गर्ल बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी शादी जहीर से हुई। अपने बेस्टफ्रेंड के साथ जिंदगी बिताने से बेहतर क्या हो सकता है। मुझे कुछ बदलने की जरूरत नहीं है। मेरे लिए सब कुछ सामान्य है। वह बहुत ही प्यारा इंसान है।

सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी रखी थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस ने शादी की इनसाइड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस की शादी की फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। वहीं, एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article