सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 23 जून को सात फेरे लेगा। दोनों की मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जहीर भाईजान के बेहद करीबी हैं और अक्सर उनकी पार्टीज में नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जहीर के पिता इकबाल रतनसी भाईजान के पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती सालोंं पुरानी है। इकबाल ने 80 के दशक में सलमान खान की आर्थिक रूप से मदद की थी। उस समय उन्होंने सलमान को कर्ज दिया था।
Zaheer Iqbal Father helped Salman Khan (credit Pic: Instagram)
सलमान खान ने साल 2018 में ट्विटर पर खुद इस बात का खुलासा किया था। सलमान ने लिखा था, टीएनएज के समय में इकबाल रतनसी मेरे लिए पर्सनल बैंक था। आज भी मुझ पर 2011 रुपये का कर्ज है। भगवान का शुक्र है उन्होंने आज तक अपने कर्ज का ब्याज नहीं मांगा है।
सलमान को जहीर के पिता ने दिया था लोन
जहीर के पिता पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनके तीन बच्चे हैं। हाल ही में सोनाक्षी जहीर के परिवार के साथ चिल करते हुए नजर आई थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सोनम और जहीर की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। कपल ने खास अंदाज में अपने करीबी लोगों को वॉयस नोट भेजकर न्योता भेजा है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी की शादी से उनकी मां और भाई खुश नहीं है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि वो अपने बेटी को आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे। सोनाक्षी उनकी इकलौती बेटी है। सोनाक्षी मुंबई के बैस्टिन में शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस के बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
