बॉलीवुड

जिस घर में बीता सोनाक्षी सिन्हा का बचपन, वहां शादी के फंक्शन नहीं मनाएंगी एक्ट्रेस! भाई और मां की नाराजगी है वजह?

Sonakshi Sinha wedding Functions: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी के फंक्शन आज 19 जून 2024 से ही शुरू होने वाले थे। हालांकि सोनाक्षी के परिवार में शादी से पहले कई विवाद की खबरें सामने आ रही हैं और इस बीच अब उनके शादी के फंक्शन को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं।

Image

Sonakshi Sinha will not celebrate Function at his Father's House

Sonakshi Sinha wedding Functions: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इस समय चर्चा का मुख्य बिंदु बनी हुई है। सोनाक्षी और जहीर के अलग धर्मों के कारण कई लोग इस शादी के खिलाफ भी है। खुद सोनाक्षी के परिवार को भी ये शादी ज्यादा रास नहीं आ रही है। जिसके संकेत अब साफ तौर पर मिलने लगे हैं। उनके भाई लव सिन्हा ने तो सोनाक्षी को अनफॉलो भी कर दिया है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) की शादी के फंक्शन आज 19 जून 2024 से ही शुरू होने वाले थे। हालांकि सोनाक्षी के परिवार में शादी से पहले कई विवाद की खबरें सामने आ रही हैं और इस बीच अब उनके शादी के फंक्शन को लेकर भी एक नया अपडेट सामने आ गया है।

खबरों की मांने तो सोनाक्षी अपने पिता के घर रामायण में नहीं बल्कि अपने बांद्रा स्थित घर में ही फंक्शन करने वाली हैं। जिसकी वजह परिवार में अनबन भी बताई जा रही है।

पिता के घर में शादी के फंक्शन नहीं कर रहीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा अपनी हल्दी का फंक्शन अपने बांद्रा वाले घर में ही करने वाली हैं। एक्ट्रेस के घर में ज्यादा जगह न होने की वजह से कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ ही फंक्शन मनाया जाएगा। करीब 50 लोग इस फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।

सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के उन्हें अनफॉलो करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि सोनाक्षी के परिवार में शादी को लेकर कुछ अनबन जरूर चल रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article