बॉलीवुड

Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर ने Salman Khan को दिया था कर्ज, इकबाल रतनसी से है सालों पुरानी दोस्ती

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहीर के परिवार की सलमान खान से करीबी दोस्ती है। जहीर के पिता इकबाल रतनसी की भाईजान से पुरानी दोस्ती है। सलमान ने बताया था कि इकबाल ने 80 के दशक में कर्ज दिया था। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

Image

Zaheer Iqbal Father helped Salman Khan (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 23 जून को सात फेरे लेगा। दोनों की मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। जहीर भाईजान के बेहद करीबी हैं और अक्सर उनकी पार्टीज में नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जहीर के पिता इकबाल रतनसी भाईजान के पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती सालोंं पुरानी है। इकबाल ने 80 के दशक में सलमान खान की आर्थिक रूप से मदद की थी। उस समय उन्होंने सलमान को कर्ज दिया था।

सलमान खान ने साल 2018 में ट्विटर पर खुद इस बात का खुलासा किया था। सलमान ने लिखा था, टीएनएज के समय में इकबाल रतनसी मेरे लिए पर्सनल बैंक था। आज भी मुझ पर 2011 रुपये का कर्ज है। भगवान का शुक्र है उन्होंने आज तक अपने कर्ज का ब्याज नहीं मांगा है।

सलमान को जहीर के पिता ने दिया था लोन

जहीर के पिता पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनके तीन बच्चे हैं। हाल ही में सोनाक्षी जहीर के परिवार के साथ चिल करते हुए नजर आई थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सोनम और जहीर की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। कपल ने खास अंदाज में अपने करीबी लोगों को वॉयस नोट भेजकर न्योता भेजा है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी की शादी से उनकी मां और भाई खुश नहीं है। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि वो अपने बेटी को आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे। सोनाक्षी उनकी इकलौती बेटी है। सोनाक्षी मुंबई के बैस्टिन में शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस के बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article