बॉलीवुड

Sonakshi Sinha को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं पति Zahir Iqbal, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोनाक्षी और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए है। कपल शादी के बाद हनीमून से वापस लौट आया है। एक्ट्रेस जहीर से शादी करके बेहद खुश है। एक्ट्रेस शादी के बाद से लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है कि पति जहीर इकबाल उन्हें प्यार से क्या बुलाते हैं।

Image

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस अपने पति के साथ बेहद खुश है। शादी के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस हनीमून से वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति के साथ रोमांटिंक फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ 11:11 बजे का टाइम लिखा। इस समय का मतलब होता है कि आपने जो भी विशा मांगी है वो पूरी होती है। सोनाक्षी ने जहीर को मांगा है।

सोनाक्षी के पोस्ट को रिशेयर करते हुए जहीर ने लिखा, हां, तुम मेरी एंजल हो। फोटो में जो दिख रही हैं वो ही मेरी फरिश्ता हैं। इनसे मैं बहुत प्यार करता हूं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों हनीमून से लौटने के बाद डिनर डेट पर गए थे। कपल के डिनर डेट की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

सोनाक्षी के सपोर्ट में हैं शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी की शादी से उनके भाई लव खुश नहीं है। एक्ट्रेस की शादी में लव शामिल नहीं हुए थे। इस विवाद पर एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न ने अपना रिएक्शन दिया है। शत्रुघ्न ने कहा कि हर परिवार में ये बातें होती है। इसमें कोई परेशान होने की बात नहीं है। हम बतौर परिवार हमेशा एक-दूसरे के साथ है। एक्टर ने कहा कि मेरे लिए बेटी की खुशी सबसे ऊपर है। सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले एक-दूसरे को 7 तक डेट किया है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article